भाकपा किसान मजदूर ने किया प्रदर्शन, कहा अध्यादेश वापस ले सरकार

Updated at :26 May 2015 8:12 AM
विज्ञापन
भाकपा किसान मजदूर ने किया प्रदर्शन, कहा अध्यादेश वापस ले सरकार

बांका: भाकपा किसान खेत मजदूर यूनियन द्वारा सोमवार को समाहरणालय गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव मनोहर शर्मा ने की. पार्टी के शिष्टमंडल द्वारा डीएम को अपनी 20 सूत्री मांगों का स्मार पत्र सौंपा. मांगों में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, प्राकृतिक आपदा से रवि फसल के नुकसान […]

विज्ञापन
बांका: भाकपा किसान खेत मजदूर यूनियन द्वारा सोमवार को समाहरणालय गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव मनोहर शर्मा ने की.

पार्टी के शिष्टमंडल द्वारा डीएम को अपनी 20 सूत्री मांगों का स्मार पत्र सौंपा. मांगों में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश वापस लेने, प्राकृतिक आपदा से रवि फसल के नुकसान का सर्वेक्षण करा कर जल्द मुआवजा देने, परचाधारी को जमीन एवं कब्जा धारी को परचा देने की व्यवस्था शीघ्र करने, एरिसन पावर प्लांट द्वारा फर्जी विक्रेता से जमीन खरीद कर किसानों को परेशान करना किये जाने को लेकर बिचौलियों पर कार्रवाई करने, सिंचाई की व्यवस्था करने, टोले- मुहल्ले को मुख्य मार्ग से जोड़ने सहित 20 मांगे शामिल हैं.

इस मौके पर कॉमरेड मुनीलाल पासवान, जिला किसान सभा सचिव उग्रमोहन चौधरी, खेत मजदूर यूनियन सचिव संत सेवक राय, ब्रजेश कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, अली इमाम, गिरिधारी राय, शंभु कुमार दास सहित अन्य पार्टी लोग एवं किसान मजदूर उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन