होमगार्डो ने किया चक्का जाम

Updated at :21 May 2015 8:38 AM
विज्ञापन
होमगार्डो ने किया चक्का जाम

बांका: बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही. अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम कार्यक्रम जिला इकाई द्वारा चलाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष नकुल यादव ने की. बांका राजेंद्र नगर इंटरसिटी ट्रेन को रोका गया. दो घंटे बाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह के आश्वासन […]

विज्ञापन
बांका: बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही. अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर चक्का जाम कार्यक्रम जिला इकाई द्वारा चलाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष नकुल यादव ने की. बांका राजेंद्र नगर इंटरसिटी ट्रेन को रोका गया. दो घंटे बाद थानाध्यक्ष एसएन सिंह के आश्वासन पर परिचालन किया गया.

श्री सिंह ने कहा कि रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के हड़ताल पर जाने से पुलिस प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरी नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

संघ के सचिव विभाष कुमार झा ने कहा कि प्रदेश सरकार सर्वोच्च न्यायालय व भारतीय संविधान को नजर अंदाज कर दोहरी चाल चल रही है. सरकार की दोहरी नीति के कारण वर्ष में चार से पांच माह तक ही ड्यूटी दिया जाता है. संघ प्रदेश सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेगी. 21 मई 2015 को जेल भरो कार्यक्रम आयोजित होगी, जिसमें जवान अपनी गिरफ्तारी देंगे. गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने कहा कि नीतीश सरकार बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर विफल रही है. इस मौके पर नकुल पासवान, भूदेव यादव, शशिकांत झा, शुकर हांसदा, मनोज सिंह, पंचानंद दर्वे, इनामुल हक, फकरूद्दीन अहमद, चौरासी मंडल,भोला मंडल, कैलास पासवान, सुनील सिंह, योगेंद्र यादव सहित सैकड़ों होमगार्ड के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन