खेसर हाट को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग

Updated at :20 May 2015 11:03 AM
विज्ञापन
खेसर हाट को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग

प्रतिनिधि, फुल्लीडुमरप्रखंड क्षेत्र के खेसर हाट को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए प्रदीप चौधरी पिता रामेश्वर चौधरी ग्राम खेसर द्वारा एक आवेदन सीओ के नाम से 18 मई को दिया गया है. आवेदक ने कहा है कि खेसर हाट परिसर में दुकानदार अपनी दुकान से समान निकाल कर हाट परिसर में लगा देता है. साथ ही […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फुल्लीडुमरप्रखंड क्षेत्र के खेसर हाट को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए प्रदीप चौधरी पिता रामेश्वर चौधरी ग्राम खेसर द्वारा एक आवेदन सीओ के नाम से 18 मई को दिया गया है. आवेदक ने कहा है कि खेसर हाट परिसर में दुकानदार अपनी दुकान से समान निकाल कर हाट परिसर में लगा देता है. साथ ही सभी दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामने मिट्टी भर कर पानी निकासी की जगह भी बंद कर दी है. इससे बारिश होने पर पानी रूक जाता है. जिससे सब्जी, अनाज व अन्य सामग्री बेचने वालों को काफी परेशानी होती है. इस संबंध में दिये गये आवेदन के आलोक में सीओ ने थाना प्रभारी खेसर को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. आवेदक द्वारा यह भी दर्शाया गया है कि अगर एक सप्ताह में खेसर हाट अतिक्रमणकारियों से मुक्त नहीं होता है तो अपनी बंदोबस्ती का जमा राशि एक लाख 68 हजार 300 रुपये लेने के लिए न्यायालय जाने को बाध्य हो जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन