बाइक टुर्घटना में दो भाई जख्मी

Updated at :04 May 2015 11:05 PM
विज्ञापन
बाइक टुर्घटना में दो भाई जख्मी

फोटो 4 बीएएन 60, 61 : जख्मी की तसवीरकटोरिया. सूईया ओपी क्षेत्र के टंगेश्वर धर्मशाला के निकट सोमवार को बाइक दुर्घटना में दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया. दोनों जख्मी की पहचान सूईया ओपी क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी प्रदीप यादव व इंद्रदेव यादव […]

विज्ञापन

फोटो 4 बीएएन 60, 61 : जख्मी की तसवीरकटोरिया. सूईया ओपी क्षेत्र के टंगेश्वर धर्मशाला के निकट सोमवार को बाइक दुर्घटना में दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया. दोनों जख्मी की पहचान सूईया ओपी क्षेत्र के तेलियाडीह निवासी प्रदीप यादव व इंद्रदेव यादव के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार दोनों भाई कैलाश पहाड़ी शिव मंदिर से पूजा कर घर वापस आ रहे थे. दोनों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक डॉ रविद्र कुमार ने देवघर रेफर कर दिया. घटना की जानकारी सूईया पुलिस को दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन