ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा ,मौत

Updated at :04 May 2015 10:05 PM
विज्ञापन
ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा ,मौत

फोटो 4 बांका 23 : घटना स्थल की तस्वीर प्रतिनिधि, पंजवाराथाना क्षेत्र के बिसकोरवा गांव के समीप ट्रक ने सोमवार की देर शाम एक साइकिल सवार को रौंद दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पंजवारा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. जानकारी के मुताबिक साइकिल […]

विज्ञापन

फोटो 4 बांका 23 : घटना स्थल की तस्वीर प्रतिनिधि, पंजवाराथाना क्षेत्र के बिसकोरवा गांव के समीप ट्रक ने सोमवार की देर शाम एक साइकिल सवार को रौंद दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पंजवारा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया. जानकारी के मुताबिक साइकिल सवार धोरैया से अपने वेल्डिंग की दुकान में काम खत्म करके वापस घर पंजवारा आ रहा था. इस दौरान बिसकोरवा गांव के समीप सड़क किनारे रखे बालू पर उसकी साइकिल असंतुलित होकर गिर गयी और साइकिल सवार बीच सड़क पर गिर पड़ा, और पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसे की जानकारी मिलते ही आपपास के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गये और आवागमन बाधित करने का प्रयास किया. समाचार प्रेषण तक पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन