आज उपवास पर रहेंगे नियोजित शिक्षक

शंभुगंज. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर संघ के प्रखंड इकाई शंभुगंज द्वारा सोमवार को संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी विद्यालयों में पढ़ाई बाधित कर बीआरसी भवन के पास धरना दिया. इस दौरान संघ के प्रखंड सचिव वालेश्वर कुमार ने कहा की सरकार कमेटी […]
शंभुगंज. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर संघ के प्रखंड इकाई शंभुगंज द्वारा सोमवार को संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुधांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी विद्यालयों में पढ़ाई बाधित कर बीआरसी भवन के पास धरना दिया. इस दौरान संघ के प्रखंड सचिव वालेश्वर कुमार ने कहा की सरकार कमेटी बना कर हम नियोजित शिक्षकों को गुमराह कर रही है. जब तक हमारी मांग समान काम समान वेतन पूरी नहीं होगी तब तक हम शिक्षक धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे. जानकारी के अनुसार पांच मई को सभी शिक्षक एक दिवसीय उपवास पर रहेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी नियोजित शिक्षक सहयोग करें. इस मौके पर मीडिया प्रभारी पंकज कुमार रजक, प्रखंड संयोजक गौतम कुमार सिंह, शिवन पासवान, प्रेम कुमार, के के सिंह, गोपीकांत मिश्रा, अजय कुमार सिंह, अर्पणा सिन्हा, बबीता कुमारी, कविता कुमारी सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल थे.2. शिकायत के बाद जांच में पायी अनियमितताशंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के कुर्मा पंचायत अंतर्गत कुर्माडीह गांव में बीआरजीएफ योजना के तहत लगभग पांच लाख रुपये से बनने वाले पीसीसी सड़क में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. पुस्तकालय भवन से अमरेंद्र सिंह के घर तक पीसीसी सड़क बनाने में अनियमितता को लेकर ग्रामीण अनिल सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों के विरोध पर सोमवार को बीडीओ राकेश कुमार व कनीय अभियंता मिथिलेश सिंह जांच करने पहुंचे. जांच के बाद बीडीओ ने बताया कि सड़क बनाने में कुछ अनियमितता बरती गयी है. जिसे सुधार करने के लिए अभिकर्ता को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










