नवादा क्रिकेट टीम को मिला वाक ओवर

प्रतिनिधि, बांकाशहर के आरएमके इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को नवादा क्रिकेट टीम को वाक ओवर से जीत दे दी गयी. इस संबंध में जिला क्रिकेट संघ के सचिव विष्णु चक्रवर्ती ने बताया कि नवादा व लखीसराय के बीच मुकाबला होना था, […]
प्रतिनिधि, बांकाशहर के आरएमके इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को नवादा क्रिकेट टीम को वाक ओवर से जीत दे दी गयी. इस संबंध में जिला क्रिकेट संघ के सचिव विष्णु चक्रवर्ती ने बताया कि नवादा व लखीसराय के बीच मुकाबला होना था, जिसमें लखीसराय की टीम निर्धारित समय तक अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करायी. इससे नवादा टीम को वाक ओवर से जीत दे दी गयी. अब तक के खेले गये मैच में रविवार तीन तारीख के विजेता टीम समस्तीपुर व सोमवार को विजेता टीम नालंदा के बीच मंगलवार को मुकाबला होगा. मैच सुबह सात बजे से खेला जायेगा. इस मौके पर दिवाकर झा शास्त्री, शिव नारायण झा, सुबोध झा, रणजीत राय, प्रमोद सिंह, सुमन शेखर, राम कृष्ण, राम किशोर सिंह, सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










