बालू उठाव को लेकर ग्रामीणों ने दिया आवेदन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2015 10:05 PM
जयपुर. ओपी क्षेत्र के चांदन नदी कधार घाट से बालू उठाव को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्तिक यादव, चंद्रमोहन यादव, दिनेश यादव, सुरेंद्र यादव एवं विपिन यादव ने जिलाधिकारी व बीडीओ को लिखित आवेदन में हो रहे अवैध बालू उठाव को रोकने की मांग […]
जयपुर. ओपी क्षेत्र के चांदन नदी कधार घाट से बालू उठाव को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्तिक यादव, चंद्रमोहन यादव, दिनेश यादव, सुरेंद्र यादव एवं विपिन यादव ने जिलाधिकारी व बीडीओ को लिखित आवेदन में हो रहे अवैध बालू उठाव को रोकने की मांग की है. इसमें इन लोगों का कहना है कि यदि ऐसे ही बालू का उठाव बिचौलिया द्वारा किया जाता रहा तो हम किसानों की जमीन बरबाद हो जायेगी. साथ ही इन लोगों का कहना है कि जहां से बालू उठाव हो रहा है वह सरकारी जमीन नहीं बल्कि निजी जमीन है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










