प्रधान सचिव ने शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2015 9:05 PM
फोटो 28 बांका 4 : निरीक्षण करते प्रधान सचिव व अन्य बेलहर. प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर पंचायत के सरसड्डा गांव में मंगलवार को समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के प्रधान सचिव एसएम राजू ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय का निरीक्षण किया. उन्होंने शौचालय का निर्माण कार्य देख कर प्रशंसा व्यक्त की. इसके बाद […]
फोटो 28 बांका 4 : निरीक्षण करते प्रधान सचिव व अन्य बेलहर. प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर पंचायत के सरसड्डा गांव में मंगलवार को समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के प्रधान सचिव एसएम राजू ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय का निरीक्षण किया. उन्होंने शौचालय का निर्माण कार्य देख कर प्रशंसा व्यक्त की. इसके बाद बीडीओ ने बताया कि पूरा टोला महादलितों का है. इस टोला में करीब 72 शौचालय का निर्माण हो चुका है. इसके बाद श्री राजू ने टोला ने बने शौचालय को घर-घर जाकर निरीक्षण किया. इस मौके पर जिलाधिकारी साकेत कुमार, एसपी डॉ सत्य प्रकाश, बीडीओ चिरंजीव पांडे, पुलिस निरीक्षक सह थानाप्रभारी अनिल कुमार पासवान, पूर्व मुखिया वीरेंद्र दास, दिनेश दास सियाराम यादव सहित अन्य उपस्थित थे. आपसी विवाद में मारपीट बेलहर. थाना क्षेत्र के सरदरा गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई. इसमें वासुदेव पंडित ने थाना में आवेदन देकर गांव के सच्चिदानंद पंडित, राजकुमार पंडित, निलेश पंडित, बच्चू कुमार पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं अमगड़बा गांव की शांति देवी ने गांव की मंजु देवी, जमकी शर्मा पर गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










