यज्ञ देखने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2015 9:05 PM
फोटो 28 बांका 3 : यज्ञ शाला लगी श्रद्धालुओं की भीड़. अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. मालूम हो कि यज्ञ 21 अप्रैल से आयोजित की गयी है जो एक मई को संपन्न होगा. यज्ञ स्थल पर करीब तीन दर्जन से […]
फोटो 28 बांका 3 : यज्ञ शाला लगी श्रद्धालुओं की भीड़. अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. मालूम हो कि यज्ञ 21 अप्रैल से आयोजित की गयी है जो एक मई को संपन्न होगा. यज्ञ स्थल पर करीब तीन दर्जन से अधिक भगवान की प्रतिमा को लगाया गया है. इस मौके पर मंदिर परिसर में रामधुन के साथ-साथ बाहर से आये कथा वाचक प्रवचन का आयोजन किया गया है. इसे देखने के लिए आस-पास के गांवों से लोगों की भीड़ उमड़ रही है. जैसे-जैसे यज्ञ अंतिम चरण पर है ठीक उसी तरह श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है. चोरवैय गांव में आयोजित महा विष्णु यज्ञ में लोगों भीड़ उमड़ रही है. लोग यज्ञ स्थल पर परिक्रमा के बाद यज्ञ स्थल पर लगे प्रतिमा को दर्शन करते हंै. वृंदावन से आये ताराकांत जी महाराज के द्वारा कृष्ण लीला का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आसपास के लोग काफी सहयोग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










