यज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2015 10:04 PM

विज्ञापन

फोटो: 27 बांका 13, 14, 15 : यज्ञ की तसवीर. प्रतिनिधि, अमरपुर क्षेत्र के दो जगहों पर भव्य यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बाबा ज्येष्ठगौर नाथ माहदेव मंदिर के प्रांगण में माहरुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जबकि चौरबैय के माहदेव मंदिर के परिसर में विष्णु यज्ञ का […]

विज्ञापन

फोटो: 27 बांका 13, 14, 15 : यज्ञ की तसवीर. प्रतिनिधि, अमरपुर क्षेत्र के दो जगहों पर भव्य यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बाबा ज्येष्ठगौर नाथ माहदेव मंदिर के प्रांगण में माहरुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जबकि चौरबैय के माहदेव मंदिर के परिसर में विष्णु यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. दोनों ही जगह प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है. यहां पूजा अर्चना करने आये भक्त गण यज्ञ मंडप के चारों तरफ परिक्रमा कर रहे हैं. यज्ञ स्थल पर दोनों जगहों पर प्रवचन व रासलीला का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है. रासलीला कलाकार व प्रवचनकर्ता ने अपनी मधुर वाणी से लोगों को यज्ञ स्थल पर रहने के लिए विवश कर दिया है. दोनों ही जगहों पर यज्ञ को सफल बनाने के लिए यज्ञ कमेटी के सदस्य तत्पर दिख रहे हैं. दोनों जगहों पर पुलिस मेले की विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु गश्ती भी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन