भूकंप में मृत आत्मा के लिए की ईश्वर से प्रार्थना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2015 10:04 PM

विज्ञापन

फोटो: 27 बांका:8- मृत आत्मा की शांति के लिए रखा मौन. शंभुगंज. नेपाल व भारत में विनाशकारी भूकंप से आयी तबाही में नेपाल में हजारों से ज्यादा व भारत में सैकड़ों लोगों की दर्दनाक मौत पर सोमवार को चौहान कंप्यूटर सेंटर एजुकेशन शंभुगंज के छात्र-छात्राओं ने शोक सभा का आयोजन किया. छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने […]

विज्ञापन

फोटो: 27 बांका:8- मृत आत्मा की शांति के लिए रखा मौन. शंभुगंज. नेपाल व भारत में विनाशकारी भूकंप से आयी तबाही में नेपाल में हजारों से ज्यादा व भारत में सैकड़ों लोगों की दर्दनाक मौत पर सोमवार को चौहान कंप्यूटर सेंटर एजुकेशन शंभुगंज के छात्र-छात्राओं ने शोक सभा का आयोजन किया. छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने मोमबत्ती जला कर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. संस्था के निदेशक सौरभ चौहान ने कहा कि इस प्रलंयकारी भूकंप ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर खौफजदा कर दिया है. इस मौके पर मिथलेश कुमार, आदित्य कुमार, ऋषिकेश, प्रेम पुजारी, सुनीता, कोमल, रिया, पूर्णिमा, विनीता, पूजा, नीतू, नीरज, किशोर सहित अन्य छात्र- छात्रा उपस्थित थे.धरना शिक्षकों ने किया सभा का आयोजन फोटो- 25 बांका 9- शिक्षकों को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष पूरन कुमार शंभुगंज. बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई शंभुगंज द्वारा सोमवार को बीआरसी भवन के समक्ष धरना दिया. धरना सभा के प्रांतीय अध्यक्ष पूरन कुमार मौके पर पहुंचे. शिक्षकों ने प्रांतीय अध्यक्ष को माला पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया. पूरन कुमार ने कहा कि शिक्षक एक मांग वेतनमान पाने तक अधिकार के लिए संघर्ष में जुड़े रहेंगे. शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया. प्रदेश अध्यक्ष ने इन समस्याओं से उबरने के लिए चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की अपील शिक्षकों से की. सरकार उनकी मांगों पर कभी गंभीर नहीं हुई है. शिक्षकों से सरकार को कई अपेक्षाएं हैं पर शिक्षकों के प्रति सरकार का सौतेलापन रवैया वर्षों से बरकरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन