दहशत में घर से बाहर बीती रात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2015 9:04 PM

विज्ञापन

फोटो 26 बांका 12 : भूकंप का असर देखते ही लोग घर छोड़ कर बाहर खड़े हुए – जिले में रविवार को आये भूकंप के झटके से दहशत में लोग- ओला वृष्टि व बारिश के तबाही के बाद भूकंप का कहर चंदन कुमार, बांकाअप्रैल माह आरंभ होते ही लोगों को आपदा का मार झेलना पड़ […]

विज्ञापन

फोटो 26 बांका 12 : भूकंप का असर देखते ही लोग घर छोड़ कर बाहर खड़े हुए – जिले में रविवार को आये भूकंप के झटके से दहशत में लोग- ओला वृष्टि व बारिश के तबाही के बाद भूकंप का कहर चंदन कुमार, बांकाअप्रैल माह आरंभ होते ही लोगों को आपदा का मार झेलना पड़ रहा है. एक सप्ताह पूर्व में पहले तेज हवा के साथ हुई बारिश व ओला वृष्टि लोगों को काफी नुकसान हुआ है. इसके बाद शनिवार व रविवार को दो वार भूकंप के झटके से लोग दहशत में है. दिन में दो वार भूकंप का असर देख कर लोग रात में चैन के नींद नहीं सोये. वहीं कई लोग देर रात तक टीवी देख-देख कर रात बिताने में लगे रहे. साथ ही अपने घर को छोड़ कर खुले मैदान में लोग रात में रहने को मजबूर थे. रविवार को एक बार फिर 12 बज कर 41 मिनट में भूकंप का असर देखते ही लोगों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल था. रविवार को छुट्टी के दिन को लेकर लोग अपने घर में आराम कर रहे थे कि अचानक भूकंप को असर देखते ही अपनी ऊंची इमारत से भागने लगे. और लोगों के जुबान पर हे भगवान पहले ओले बारिश फिर धरती क्यों डोले. देर रात तक भी लोग अपने घर में डरे नजर आ रहे थे. किसी तर की आवाज को सुनते ही लोगों के कान खड़े हो जा रहे थे. लोग भगवान को नाम लेकर रात गुजरने में लगे हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन