शिक्षक संघ ने प्रशासन का जताया आभार

Updated:
विज्ञापन

बांका : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ सदस्यों ने चांदन प्रखंड के बरमसिया विद्यालय के अपहृत शिक्षक दीपक रजक की सकुशल बरामादगी के लिए तहेदिल से प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है. संघ के प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव, सचिव संजय कुमार,प्रकाश चंद्र यादव,अध्यक्ष अवध किशोर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष मुरलीधर,सिंह, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, सुरेंद्र नारायण […]

विज्ञापन

बांका : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ सदस्यों ने चांदन प्रखंड के बरमसिया विद्यालय के अपहृत शिक्षक दीपक रजक की सकुशल बरामादगी के लिए तहेदिल से प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया है.

संघ के प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव, सचिव संजय कुमार,प्रकाश चंद्र यादव,अध्यक्ष अवध किशोर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष मुरलीधर,सिंह, उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, सुरेंद्र नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष यशवंत कुमार राय,कार्यालय सचिव शाहिद परवेज खां सहित संघ के अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को साधुवाद दिया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस दिन से अपहर्ताओं ने निर्दोष शिक्षक का अपहरण किया था शिक्षक परिवार के साथ संघ परिवार की नींद हराम हो गयी थी.

परिवार के साथ ही संघ के शिक्षकों ने राहत की सांस लेते हुए प्रशासन की भूरि भूरि प्रशंसा कर धन्यवाद ज्ञापित किया है. शिक्षक के निधन शोक संवेदना बांका. चांदन प्रखंड के प्रो मध्य विद्यालय पेलवा के शिक्षक चंद्रेश्वरी आर्य के असामयिक निधन पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने शोक संवेदना प्रकट किया है.

संघ सचिव संजय कुमार ने बताया कि शिक्षक अपने पीछे तीन संतान छोड़ गये हैं. जिला संघ भवन में शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा एवं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. संघ कार्यकर्ताओं ने इस दु:खद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए धैर्य कायम रखने का संदेश दिया है. शोक सभा में शिक्षक ब्रजेश कुमार, रंजीत कुमार झा, सुनील कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार,आशीष कुमार सिन्हा, विकाश चंद्र झा, कार्तिक प्रसाद यादव, रोहित कुमार,सुबोध कुमार यादव सहित अन्य संघ कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन