सड़क दुर्घटना में एक की मौत
किशनगंज : शहर के भेरियाडांगी स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के निकट सड़क पर अवरोधक लगा यातायात बाधित करने की चेष्टा की. […]
किशनगंज : शहर के भेरियाडांगी स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के निकट सड़क पर अवरोधक लगा यातायात बाधित करने की चेष्टा की. परंतु स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में कर लिया तथा मृतक सहित घायल को जहां इलाज हेतु स्थानीय सदर अस्पताल भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल व टाटा मैजिक को जब्त कर थाने ले आयी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज प्रखंड के लोहिया कांदर निवासी जहांगीर आलम 65 वर्ष पिता हबीबुर्रहमान अपने एक अन्य परिजन जमालुद्दीन 60 वर्ष पिता मेहरूद्दीन के संग बुधवार दोपहर स्थानीय चुड़ीपट्टी स्थित डा आशिफुरजा के नर्सिग होम में भरती अपने परिजन का हाल चाल जानने तथा उसकी नर्सिग होम से छुट्टी करा कर घर ले जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल संख्या डब्लूबी1प9914 से किशनगंज आ रहे थे.
इस बीच भेरियाडांगी स्थित कोल्ड स्टोरेज के निकट विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार व अनियंत्रित टाटा मैजिक ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर की गंभीरता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि ठोकर के पश्चात जहां बाइक के परखच्चे उड़गये वहीं बाइक चालक जहांगीर आलम ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया.
ठोकर की जोरदार आवाज को सुन आस पड़ोस के स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में कर घायलों को इलाज हेतु स्थानीय सदर अस्पताल भेजा.
जहां गंभीर रूप से घायल जमालमुद्दीन का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज हेतु स्थानीय एमजीएम कॉलेज भेज दिया. जबकि मृतक जहांगीर आलम का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया. इधर जंगल में लगी आग की तरह फैली घटना की जानकारी के पश्चात स्थानीय सदर अस्पताल में मृतक व घायल के शुभचिंतकों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










