कल से एमडीएम का बहिष्कार करेंगे शिक्षक
बांका : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना में सोमवार को आयोजित बैठक के बाद 25 जुलाई से विद्यालय में मध्याह्न् भोजन योजना का शिक्षकों द्वारा बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा कि […]
बांका : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना में सोमवार को आयोजित बैठक के बाद 25 जुलाई से विद्यालय में मध्याह्न् भोजन योजना का शिक्षकों द्वारा बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है. इसकी जानकारी देते हुए जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा कि विद्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने तक मध्याह्न् भोजन बहिष्कार जारी रहेगा.
संगठनों ने कई बार सरकार से निजी संगठनों द्वारा उक्त योजना को चलवाने का अनुरोध किया है. लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू की है. वहीं दूसरी ओर मिशन गुणवत्ता कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
ऐसी स्थिति में शिक्षक शिक्षण कार्य छोड़ कर किसी भी परिस्थिति में मध्याह्न् भोजन जैसे गैर शैक्षणिक कार्य में भाग नहीं लेंगे. उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को पटना में महाधरना का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










