पीएम मातृत्व शिविर में 264 गर्भवती की हुई जांच

सीएचसी धोरैया में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व जांच शिविर का आयोजन किया गया
धोरैया. सीएचसी धोरैया में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व जांच शिविर का आयोजन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएस दास के नेतृत्व में आयोजित शिविर में प्रखंड के 264 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी. गर्भावस्था के दौरान चिकित्सक के संपर्क में रहने की सलाह दी गयी. शिविर में गर्भवती माताओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, विडाल, यूरिन, वीडीआरएल, कोरोना समेत गर्भस्त शिशु की गतिविधि को देखा गया. जांच उपरांत सभी गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम, आयरन, पारासिटामोल व अन्य आवश्यक दवाइयां दी गयी. बीसीएम उद्धव कुमार ने बताया कि 9 महिलाओं को हीमो सुक्रोच चढ़ाया गया. चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को जांचोपरांत हरी सब्जियां, फल, अंकुरित अनाज के अलावा अन्य पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी और आवश्यक दवाईयों का वितरण भी किया गया. शिविर में डा. पंकज कुमार, डा. रेखा कुमारी, डा. दीपक कुमार आदि ने भाग लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










