उद्दीपिका पद के छूटे अभ्यर्थी का भी होगा काउंसेलिंग

Updated:
विज्ञापन

फोटो 2 बांका 18 : उद्दीपिका काउंसेलिंग में प्रमाण पत्रों की जांच कराते अभ्यर्थी प्रतिनिधि, बांकाउद्दीपिका चयन के लिए शुक्रवार को समाहरणालय के ट्रायसम भवन, डीआरडीए स्थित पुस्तकालय भवन व समाहरणालय स्थित छोटा सभागार में उद्दीपिका पद के लिए काउंसेलिंग का आयोजन किया गया. काउंसेलिंग के प्रथम दिन धोरैया के 40 अभ्यर्थी में से 35, […]

विज्ञापन

फोटो 2 बांका 18 : उद्दीपिका काउंसेलिंग में प्रमाण पत्रों की जांच कराते अभ्यर्थी प्रतिनिधि, बांकाउद्दीपिका चयन के लिए शुक्रवार को समाहरणालय के ट्रायसम भवन, डीआरडीए स्थित पुस्तकालय भवन व समाहरणालय स्थित छोटा सभागार में उद्दीपिका पद के लिए काउंसेलिंग का आयोजन किया गया. काउंसेलिंग के प्रथम दिन धोरैया के 40 अभ्यर्थी में से 35, रजौन से 47 में 32, फुल्लीडुमर से 29 में 19, बेलहर 38 में 29, कटोरिया 29 में 23, बांका 17 में 15 अभ्यर्थियों ने काउंसेलिंग कराया. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डीपी शाही ने बताया कि जो अभ्यर्थी प्रथम दिन काउंसेलिंग नहीं करा पाये है वो पांच जनवरी को अपना काउंसेलिंग अवश्य करा लें. शेष बचे अभ्यर्थियों का काउंसेलिंग जिले भर के प्रखंडों में स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में लिया जायेगा. साथ ही बताया कि काउंसेलिंग में चयनित अभ्यर्थियों का साइकिल टेस्ट सभी परियोजनाओं में सात व आठ जनवरी को लिया जायेगा. तीन जनवरी को होने वाले काउंसेलिंग में ट्रायसम भवन में बाराहाट, बौंसी, डीआरडीए पुस्तकालय भवन में चांदन, अमरपुर व समाहरणालय स्थित छोटा सभागार में शंभुगंज के अभ्यर्थियों का काउंसेलिंग होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन