जागरूता रथ को डीएम ने दिखायी हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

फोटो 2 बांका : 1 डीएम ने हरी झंडी दिखा कर रथ को किया रवाना.प्रतिनिधि, बांका पर्यावरण को बचाने के लिए विभाग द्वारा शुक्रवार को जागरूक रथ निकाला गाया. इसे डीएम साकेत कुमार ने समाहरणालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में पहुंच कर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर […]

विज्ञापन

फोटो 2 बांका : 1 डीएम ने हरी झंडी दिखा कर रथ को किया रवाना.प्रतिनिधि, बांका पर्यावरण को बचाने के लिए विभाग द्वारा शुक्रवार को जागरूक रथ निकाला गाया. इसे डीएम साकेत कुमार ने समाहरणालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में पहुंच कर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक करेंगे. प्रथम दिन अमरपुर व फुल्लीडुमर प्रखंड परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण बचाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. रेणु सांस्कृतिक मंच के कलाकारों द्वारा नाटक हरियाली से खुशहाली की प्रस्तुति कर पौधरोपण करने व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किये. मंडली द्वारा गांवों में जाओ शहरों में जाओ, घर घर जाके बताओ पेड़ पौधा लगाओ एवं अभियान मेरे भैया पर्यावरण अभियान पेड़ लगाओ धरती बचाओ जय बोलो हरियाली की जैसे गीत प्रस्तुत कर पेड़ पौधा लगाने का संदेश दिये. वहीं नाटक में जलावन के अभाव में भूखे जिंदगी कैसे कटे इसका मंचन कर वन कर सुरक्षा करने का लोगों में संदेश दिये. सांस्कृतिक मंडली का नेतृत्व ओम प्रकाश सोनू कर रहे थे. इसमें कुमारी सोनाली, ललन कुमार, धीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार एवं अन्य शामिल थे. मौके पर एसपी डॉ सत्यप्रकाश, डीएफओ डॉ कुमार शामी, सहायक वन संरक्षक प्रभाकर झा, वन पदाधिकारी उदय शंकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन