टूर्नामेंट का दो मैच आज
कटोरिया . कटोरिया हाई स्कूल के मैदान पर थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती के सौजन्य से शुरू किये गये फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत 6 दिसंबर शनिवार को दो मैच खेला जायेगा़ पहले मैच में रियल तूफान स्पोर्टिंग क्लब आमगाछी का मुकाबला तिलकामांझी युवा स्पोर्टिंग क्लब मोदीकुरा से होगा़ हालांकि, दूसरे मैच में बजरंगबली स्पोर्टिंग क्लब पपरेवा-लीलाथान […]
कटोरिया . कटोरिया हाई स्कूल के मैदान पर थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती के सौजन्य से शुरू किये गये फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत 6 दिसंबर शनिवार को दो मैच खेला जायेगा़ पहले मैच में रियल तूफान स्पोर्टिंग क्लब आमगाछी का मुकाबला तिलकामांझी युवा स्पोर्टिंग क्लब मोदीकुरा से होगा़ हालांकि, दूसरे मैच में बजरंगबली स्पोर्टिंग क्लब पपरेवा-लीलाथान का मुकाबला चांद भैरो युवा स्पोर्टिंग क्लब सिम्भूकुरा से होगा़ ज्ञात हो कि इस टुर्नामेंट का शुभारंभ 4 दिसंबर को हुआ है़ इसमें कुल सोलह टीमें भाग ले रही है़ प्रथम दो मैचों में हरिपाड सागेन सकाम स्पोर्टिंग क्लब अलकजरा एवं चांदन फुटबॉल टीम विजयी हुई है़ इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाले टीमों को एक-एक फुटबॉल व सभी खिलाडियों को जर्सी देकर सम्मानित किया जा रहा है़ प्रत्येक खेलों के मैन ऑफ दि मैच घोषित होने वाले खिलाडियों को भी पुरस्कृत किया जा रहा है़ आयोजन को सफल बनाने में फुटबॉलर कार्तिक बागची, सौरभ सिंहा, हितेश सिंह, सौरभ, फतेह खान, बबलू कुमार आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं़ मालूम हो कि कटोरिया में वषार्ें बाद शुरू हुए फुटबॉल टूर्नामेंट के कारण खेल के दौरान भारी संख्या में दर्शकों की भीड जुट रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










