मतदान कार्य के लिए 2132 वाहनों की होगी आवश्यकता

Updated:
विज्ञापन
मतदान कार्य के लिए 2132 वाहनों की होगी आवश्यकता

विधानसभा आम चुनाव के लिए आवश्यक वाहनों का आकलन कर लिया गया है

विज्ञापन

बांका. विधानसभा आम चुनाव के लिए आवश्यक वाहनों का आकलन कर लिया गया है. वाहन कोषांग के अनुसार मतदान कार्य के लिए 2132 वाहनों की आवश्यकता होगी. जिसमें बस, ट्रक, बोलेरो, सूमो, स्काॅर्पियो, पिकअप, मैजिक विंगर आदि वाहन शामिल हैं. करीब 1100 वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया जा चुका है. बताया गया कि वाहन मालिक को निर्वाचन की महत्ता को देखते हुए मतदान की तिथि से चार दिन पूर्व यानी सात नवंबर को पीबीएस काॅलेज में वाहन को जमा कराना होगा. वाहन के साथ ऑनर बुक, चालक अनुज्ञप्ति, बैंक पासबुक आदि जरूरी कागजात साथ में जमा कराना होगा. इसी आधार पर वाहन भाड़े का भुगतान मतदान समाप्ति के बाद किया जायेगा. वाहन जमा नहीं करने की स्थिति में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन