महिलाओं की सुरक्षा करेंगी महिला कमांडो

Updated:
विज्ञापन

-शहर में मनचलों पर कड़ी नजर रखने के लिए चार महिला कमांडो की तैनाती बांका . अब शहर में विधि व्यवस्था पर कड़ी निगाह रहेगी. इसके लिए चार महिला कमांडो टाउन थाना पहुंची. मालूम हो पुलिस के वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार बढ़ते अपराध को देखते हुए शहर में महिला कमांडो की नियुक्ति की गयी है. […]

विज्ञापन

-शहर में मनचलों पर कड़ी नजर रखने के लिए चार महिला कमांडो की तैनाती बांका . अब शहर में विधि व्यवस्था पर कड़ी निगाह रहेगी. इसके लिए चार महिला कमांडो टाउन थाना पहुंची. मालूम हो पुलिस के वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार बढ़ते अपराध को देखते हुए शहर में महिला कमांडो की नियुक्ति की गयी है. इससे शहर में घुमने वाले मनचले पर कड़ी निगाह रहेगी. इसके लिए महिला पदाधिकारी के साथ शहर में प्रति दिन शस्त्र से लैस चार महिला कमांडो को तैनात किया गया है. महिला द्वारा पुलिस पदाधिकारी को किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर चारों कमांडो अपने पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच करेंगी. वहीं महिला कमांडो के साथ महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी, एससी एसटी थानाध्यक्ष यशोदा कुमारी, एसआइ मणी कुमारी को लगाया गया है, जो कि शहर में दिन भर विधि व्यवस्था के कड़ी निगाह रखेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन