डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 89 फरियादी

Updated:
विज्ञापन

फोटो: 4 बांका 1: जिलाधिकारी के जनता दरबार में उपस्थित डीडीसी व उपस्थित अन्य बांका . जिलाधिकारी के साप्ताहिक जनता दरबार में गुरुवार को फरियादियों की संख्या काफी कम देखी गयी. जनता दरबार में ठंड का असर साफ देखा गया. गुरुवार को 89 फरियादी ने अपने न्याय के लिए आवेदन दिया. आये हुए फरियादी की […]

विज्ञापन

फोटो: 4 बांका 1: जिलाधिकारी के जनता दरबार में उपस्थित डीडीसी व उपस्थित अन्य बांका . जिलाधिकारी के साप्ताहिक जनता दरबार में गुरुवार को फरियादियों की संख्या काफी कम देखी गयी. जनता दरबार में ठंड का असर साफ देखा गया. गुरुवार को 89 फरियादी ने अपने न्याय के लिए आवेदन दिया. आये हुए फरियादी की फरियाद प्रभारी डीएम सह डीडीसी प्रदीप कुमार ने सुनी. इस मौके पर अधिकारियों की कमी भी देखी गयी. जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के लिखनी कोझी गांव की बुचिया देवी ने आवेदन देते हुए कहा कि मेरा पुत्र भुलन राय को गांव के रवि राय, योगेंद्र यादव बांका ले जाकर मेरे पुत्र को बहला कर भारतीय स्टेंट बैंक की दुधारी शाखा लॉन ले लिया और उसी वक्त 48 हजार की निकासी भी कर ली. अब वो कहां से पैसे की चुक्ती करेगी. मौके पर डीडीसी श्री कुमार ने एलडीएम प्रकाश पांडे को जांच का आदेश दिया. जनता दरबार में शंभुगंज के आरटीआइ कार्यकर्ता सतीश आनंद ने आवेदन देते हुए कहा कि प्रखंड के विरनौधा पंचायत में कार्यरत सभी शिक्षक/शिक्षिका के शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच अविलंब होनी चाहिए. जनता दरबार में ज्यादतर मामले जमीनी विवाद, आंगनबाड़ी विवाद, मनरेगा कार्य में अनियमितता सहित अन्य मामले आये थे. इस मौके पर जनशिकायत कोषांग पदाधिकारी कैसर अली, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, सीएस डा केपी सिंह, एलडीएम प्रकाश पांडे, सीडीपीओ रजनी कुमारी सहित सभी विभागीय पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन