हत्या के प्रयास का आरोप
कटोरिया. आनंदपुर ओपी क्षेत्र के जिरोपहरी गांव निवासी मोईन अंसारी ने कटोरिया थाना में घोरमारा गांव के ननका मियां व भोथा मियां के खिलाफ एक आवेदन दिया है, जिसमें षड़यंत्र रच कर जंगल ले जाने एवं हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोईन अंसारी एवं ननका मियां इस […]
कटोरिया. आनंदपुर ओपी क्षेत्र के जिरोपहरी गांव निवासी मोईन अंसारी ने कटोरिया थाना में घोरमारा गांव के ननका मियां व भोथा मियां के खिलाफ एक आवेदन दिया है, जिसमें षड़यंत्र रच कर जंगल ले जाने एवं हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोईन अंसारी एवं ननका मियां इस क्षेत्र से मजदूरों को बड़े शहरों में ले जाकर काम करवाने का काम करता है. पुलिस को दिये आवेदन में मोईन अंसारी ने बताया है कि घोरमारा गांव के नसीम मियां के पुत्र ननका मियां व भोथा मियां ने उसे मजदूरों को रुपये एडवांस करने के बहाने राधानगर बुलाया. इसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर छुरा का भय दिखा कर भोरसार जंगल ले गया. वहां से वह हाथापाई करते हुए बाइक छोड़ कर भाग आया. बाद में वह परिजनों व लगभग ढाई दर्जन ग्रामीणों के सहयोग से घोरमारा पहुंचा. लेकिन दोनों भाई घर से फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राप्त आवेदन की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया दोनों मजदूर ठेकेदारों के बीच पैसे के लेन-देन का विवाद नजर आ रहा है. छानबीन कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










