फसल काटने को लेकर विवाद

Updated:
विज्ञापन

बाराहाट . थाना क्षेत्र के मंदार ककरिया गांव मे पूर्व से विवादित जमीन पर फसल उगाने की पाबंदी के बावजूद एक पक्ष से हीरा झा व दूसरे पक्ष से किशन देव मंडल द्वारा प्रशासन को धता दिखाते हुए दोनों ही पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ पहले तो विवादित जमीन पर बुआई की. उसके बाद प्रशासन […]

विज्ञापन

बाराहाट . थाना क्षेत्र के मंदार ककरिया गांव मे पूर्व से विवादित जमीन पर फसल उगाने की पाबंदी के बावजूद एक पक्ष से हीरा झा व दूसरे पक्ष से किशन देव मंडल द्वारा प्रशासन को धता दिखाते हुए दोनों ही पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ पहले तो विवादित जमीन पर बुआई की. उसके बाद प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाने के बावजूद सोमवार को दोनों ही पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ विवादित जमीन पर फसल काटने की तैयारी कर रहे थे. जैसे ही इस बात की सूचना अंचलाधिकारी दिलीप झा को हुई. उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाराहाट थानाध्यक्ष के साथ ककरिया जा पहुंचे व स्थिति को अपने नियंत्रण में किया. साथ ही दोनों पक्षों को हिदायत दी की बिना किसी अनुमति के दोनों ही पक्षों के कोई व्यक्ति फसल को नहीं काट सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन