जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, कई जख्मी
धोरैया : थाना क्षेत्र के गंगदौरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों के लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में किया गया. इस बाबत प्रथम पक्ष के सूचक गंगदौरी निवासी बिलासी देवी पति चतुरी ठाकुर ने थाना में प्राथमिकी दर्ज […]
धोरैया : थाना क्षेत्र के गंगदौरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्षों के लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में किया गया. इस बाबत प्रथम पक्ष के सूचक गंगदौरी निवासी बिलासी देवी पति चतुरी ठाकुर ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के ही मंसोख मंडल, फूसो मंडल, जितेन्द्र मंडल व हेमा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. सूचक ने कहा है कि 23 नवंबर की सुबह पूर्व में हुए विवाद की जांच करने धोरैया थाना के अनि शिवजी पांडे आये थे. पुलिस के जाने के उपरांत आरोपीगण हरवै हथियार से लैस हो घर पर आकर गालीगलौज करते हुए मारपीट कर सर फोड़ दिया. बेटे के आते ही अभियुक्तगण भाग गये. इधर, द्वितीय पक्ष के सूचक फूसो मंडल ने चतुरी ठाकुर, टनटन ठाकुर, गूलो ठाकुर व बिलासी देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपियों से उनकी जमीन संबंधी विवाद चल रहा है. जिसकी जांच करने पुलिस आयी थी. इसी बात पर अभियुक्त गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. मां हेमा देवी सहित दोनों भाइयों को भी जख्मी कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










