सीडीपीओ हर माह आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करें : डीएम

Updated:
विज्ञापन

दिया निर्देश हर हाल में बच्चे पोशाक में आंगनबाड़ी केंद्र पहुचे फोटो: 22 बांका 28: आइसीडीएस की बैठक करते डीएम व उपस्थित डीपीओ सहित अन्य प्रतिनिधि, बांकाजिले भर में जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र पूर्ण हो गये हैं, सीडीपीओ संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसे अपने हैंड में ले लें. उक्त बातें जिलाधिकारी […]

विज्ञापन

दिया निर्देश हर हाल में बच्चे पोशाक में आंगनबाड़ी केंद्र पहुचे फोटो: 22 बांका 28: आइसीडीएस की बैठक करते डीएम व उपस्थित डीपीओ सहित अन्य प्रतिनिधि, बांकाजिले भर में जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र पूर्ण हो गये हैं, सीडीपीओ संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसे अपने हैंड में ले लें. उक्त बातें जिलाधिकारी साकेत कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय वेश्म में आइसीडीएस की बैठक के दौरान जिले भर के सीडीपीओ से कही. इस मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार व डीपीओ आइसीडीएस देवेंद्र प्रताप शाही मुख्य रूप से उपस्थित थे. जिलाधिकारी श्री कुमार ने सभी सीडीपीओ को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे अपने संबंधित प्रखंड में प्रत्येक माह पर्यवेक्षिका के साथ निरीक्षण करें और अपने निरीक्षण पंजी में साफ -साफ लिखें कि निरीक्षण के क्रम में क्या त्रुटि पायी गयी. उन्होंने डीपीओ को कहा कि कहा कि आइसीडीएस से जुड़े सेवांत लाभ को ससमय निष्पादित करें, जिससे उचित लाभुकों को लाभ मिल सके. सीडीपीओ को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सीडीपीओ अपने संबंधित प्रखंड में आंगनबाड़ी विकास केंद्र के कार्य को जांच कर उसकी रिपोर्ट जिला को अविलंब उपलब्ध करा दें. साथ ही उन्होंने कहा कि सीडीपीओ अपने प्रखंड के सहायिका व सेविका की सूची उपलब्ध करायें. साथ ही निर्देश दिया कि इस बात का खास ख्याल रखा जाये कि बच्चे अपने स्कूली पोशाक में रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन