प्रत्येक मतदान केंद्र पर रहेंगे बीएलओ
फोटो: 22 बांका 27: बैठक करते डीडीसी व उपस्थित बीडीओ सहित अन्य अधिकारी प्रतिनिधि, बांकाआज जिले भर के सभी मतदान केंद्र पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे. डीडीसी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन विभाग की एक बैठक शनिवार को डीडीसी कार्यालय वेश्म में आयोजित की. बैठक में डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी राम शंकर कुमार व […]
फोटो: 22 बांका 27: बैठक करते डीडीसी व उपस्थित बीडीओ सहित अन्य अधिकारी प्रतिनिधि, बांकाआज जिले भर के सभी मतदान केंद्र पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे. डीडीसी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन विभाग की एक बैठक शनिवार को डीडीसी कार्यालय वेश्म में आयोजित की. बैठक में डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी राम शंकर कुमार व अपर निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. अवर निर्वाची पदाधिकारी मोहम्मद गजाली ने बताया कि जिले भर के मतदान केंद्र पर मतदाता अपने नाम का शुद्धिकरण, नाम विलोपन सहित अन्य त्रुटियों को दूर कर सकते है. साथ ही उन्होंने बताया कि जिन मतदाता की उम्र एक जनवरी 2015 तक 18 वर्ष पूरी होती हो. वो आज पहचान पत्र व एक फोटो के साथ संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर अपना नाम जोड़वा सकते हैं. उन्होंने आगे बताया कि सभी बीएलओ को फॉर्मेट सहित अन्य कागजात उपलब्ध करा दिये गये हैं. डीडीसी श्री कुमार ने बताया कि सभी बीएलओ को सख्त हिदायत दी गयी है कि वो ससमय मतदान केंद्र पर पहुंच जायें, जिससे लोगों को कोई परेशानी उठानी पड़े. इस मौके पर जिले भर के सभी बीडीओ व निर्वाचन विभाग के संजय कुमार भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










