शिक्षा के अधिकार विषय पर कार्यशाला आयोजित
फोटो है : फोटो संख्या 22 बीएएन 64 प्रशिक्षण लेते प्रतिभागीप्रतिनिधि, कटोरियाआदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया परिसर में शनिवार को ‘शिक्षा के अधिकार’ विषय पर संकुल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें दस विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय शिक्षा समिति के 44 सदस्यों ने भाग लिया. कार्यशाला में संकुल समन्वयक नितेश कुमार ने शिक्षा के […]
फोटो है : फोटो संख्या 22 बीएएन 64 प्रशिक्षण लेते प्रतिभागीप्रतिनिधि, कटोरियाआदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया परिसर में शनिवार को ‘शिक्षा के अधिकार’ विषय पर संकुल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें दस विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं विद्यालय शिक्षा समिति के 44 सदस्यों ने भाग लिया. कार्यशाला में संकुल समन्वयक नितेश कुमार ने शिक्षा के अधिकार से संबंधित 52 बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दी. इसमें वर्ष में 220 दिन विद्यालय का संचालन करना, विद्यालय की सुविधा, नि:शक्त बच्चों के लिए सहायक उपकरण की व्यवस्था, स्कूल में प्रवेश हेतु जन्म प्रमाण-पत्र की बाध्यता नहीं, उम्र के अनुकूल वर्ग नामांकन, शिक्षा हेतु कोई शुल्क नहीं, नामांकन फॉर्म के लिए कोई शुल्क नहीं, नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तक व पोशाक, नि:शुल्क छात्रवृत्ति, बच्चों का प्रगति पत्रक संधारित करना, बच्चों का सतत व व्यापक मूल्यांकन करना, छात्र व छात्राओं का अलग-अलग शौचालय, खेल सामग्री व्यवस्था आदि बिंदु शामिल हैं. सभी बिंदुओं पर चर्चा के साथ-साथ निवारण का उपाय भी बतलाया गया. इस मौके पर प्रधानाध्यापक अनंतकांत चौधरी, पुरेंद्र सहाय, प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर दास, बाबूलाल हेंब्रम, ननकू दास, रंजना कुमारी, आरती देवी, संजीव कुमार, अशोक कुमार दास, प्रियंवदा श्री, अनिता देवी, मंजू देवी, नरेश चौधरी, सुनीता देवी, आभा देवी, सुनीता देवी, हरिहर तांती आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










