यू डायस प्रपत्र जल्द करें जमा, नहीं तो होगा निबंधन रद्द
बांका : निजी विद्यालय जल्द करें यू डायस प्रपत्र जमा, देरी होने पर स्कूल का निबंधन रद्द भी किया जा सकता है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक श्रीधर सी ने जिला कार्यालय को पत्र भेज कर इस कार्य को अविलंब पूरा करने का निर्देश जारी किया है. अपने भेजे पत्र में कहा […]
बांका : निजी विद्यालय जल्द करें यू डायस प्रपत्र जमा, देरी होने पर स्कूल का निबंधन रद्द भी किया जा सकता है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक श्रीधर सी ने जिला कार्यालय को पत्र भेज कर इस कार्य को अविलंब पूरा करने का निर्देश जारी किया है. अपने भेजे पत्र में कहा कि संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक का महत्वपूर्ण भूमिका है.
साथ ही यह भी कहा गया है कि यू डायस के आंकड़ों को आधिकारिक आंकड़ा के रूप में मान्यता प्रदान किया गया है. जिसके आलोक में स्कूल का विश्लेषण किया जाता है. भेजे पत्र में कहा गया कि अगर कोई निजी विद्यालय गलत आंकड़ा देता है, और जांच में मामला सत्य पाया गया तो विद्यालय का निबंधन भी रद्द किया जा सकता है.
विगत कुछ दिनों पहले एसएस बालिका उच्च विद्यालय में जिले भर के 150 निजी विद्यालय के प्रधान की बैठक आयोजित की गयी थी. जिसमें डीपीओ अहसन ने साफ आदेश दिया था कि ससमय प्रपत्र जमा कर दें. लेकिन अभी भी कई विद्यालय इस कार्य में शिथिल बने हुए है. जिसके आलोक में राज्य परियोजना निदेशक ने यह आदेश दिया है कि ससमय यू डायस प्रपत्र नहीं देने विद्यालय का निबंधन अविलंब समाप्त कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










