झारखंड सीमा 14 व 20 दिसंबर को रहेगी सील : एसपी

Updated:
विज्ञापन

बांका : झारखंड में हो रहे चुनाव को लेकर शुक्रवार को बिहार व झारखंड पुलिस की संयुक्त बैठक हुई. इसमें बिहार से लगे सभी जिले के एसपी उपस्थित थे. बैठक की चर्चा करते हुए बांका एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि आगामी 14 दिसंबर और 20 दिसंबर को दोनों राज्यों की सीमा को पूरी […]

विज्ञापन

बांका : झारखंड में हो रहे चुनाव को लेकर शुक्रवार को बिहार व झारखंड पुलिस की संयुक्त बैठक हुई. इसमें बिहार से लगे सभी जिले के एसपी उपस्थित थे. बैठक की चर्चा करते हुए बांका एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि आगामी 14 दिसंबर और 20 दिसंबर को दोनों राज्यों की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया जायेगा.

चेक पोस्ट के माध्यम से सभी दो पहिये वाहनों की जांच की जायेगी. एसपी डॉ प्रकाश ने बताया कि बैठक में दोनों राज्यों के पुलिस द्वारा अपराधियों की सूची का आदान प्रदान किया गया. झारखंड पुलिस द्वारा दी गयी अपराधियों की सूची पर काम करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ कर दी गयी है.

झारखंड पुलिस को पूरा सहयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि चुनाव तिथि को एसएसबी और सीआरपीएफ के द्वारा एरिया डोमिनेशन किया जायेगा. साथ मुख्य रास्ते के अलावे सीमा वर्ती गांवों में भी चुनाव तिथि को पुलिस बल की तैनाती की जायेगी, ताकि कोई भी अपराध कर्मी अपराध कर एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश नहीं कर जाय. उन्होंने बताया कि इंट्री प्वाइंट भी पुलिस की तैनाती की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन