नीतीश के कहने पर बोलते हैं सीएम : शाहनवाज

Updated:
विज्ञापन

फोटो : 14 बांका 31 : अमरपुर में भाजपा नेताओं से बात करते शाहनवाज प्रतिनिधि, अमरपुरभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं के साथ चाय पार्टी में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों के जवाब में कहा कि बिहार में किसी जाती विशेष को निशाने पर बनाने […]

विज्ञापन

फोटो : 14 बांका 31 : अमरपुर में भाजपा नेताओं से बात करते शाहनवाज प्रतिनिधि, अमरपुरभाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं के साथ चाय पार्टी में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों के जवाब में कहा कि बिहार में किसी जाती विशेष को निशाने पर बनाने की बात पर कहा कि नीतीश कुमार के कहने पर ही बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी बोलते हैं. बिहार की जानता अब इस सरकार से ऊब चुकी है. अब बिहार में भी अगली सरकार बिहार के जनता के द्वारा ही भाजपा की सरकार के साथ साथ बिहार के मुख्यमंत्री का चुनाव किया जायेगा. विदित हो कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बांका में एक कार्यक्रम में शिरकत होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने अमरपुर के बस स्टेंड पर रुक कर लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान भाजपा नेताओं ने पूर्व भाजपा सांसद के प्रवक्ता मृणाल शेखर के नारे लगा कर राष्ट्रीय प्रवक्ता के सामने आगामी विधान सभा चुनाव के संकेत दे डाले. इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा नेता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन