बाल संसद का प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Updated:
विज्ञापन

फोटो है : फोटो संख्या 13 बीएएन 64 प्रशिक्षण लेते बच्चेप्रतिनिधि, कटोरियाआदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया परिसर में गुरुवार को बाल संसद का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ. बुधवार व गुरुवार को आयोजित इस शिविर में पांच-पांच विद्यालयों में गठित बाल संसद के मंत्रिमंडल को प्रशिक्षण दिया गया. गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक सह […]

विज्ञापन

फोटो है : फोटो संख्या 13 बीएएन 64 प्रशिक्षण लेते बच्चेप्रतिनिधि, कटोरियाआदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया परिसर में गुरुवार को बाल संसद का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ. बुधवार व गुरुवार को आयोजित इस शिविर में पांच-पांच विद्यालयों में गठित बाल संसद के मंत्रिमंडल को प्रशिक्षण दिया गया. गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक सह संकुल समन्वयक नितेश कुमार ने बाल संसद के कार्यों को समझाते हुए कहा कि पंद्रह से तीस दिनों पर मंत्रियों की बैठक बुलानी है. तीन महीने में एक आम सभा भी करनी है जिसमें विद्यालय के सभी बच्चे भाग लेंगे. इस क्रम में सभी मंत्रियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपयोगी निर्णय भी लेना है. प्रशिक्षण में कैबिनेट चलाने का तरीका, मंत्रियों के कार्य, स्कूल को स्वच्छ रखने आदि के टिप्स बतलाये गये. प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक अनंतकांत चौधरी, बाबूलाल हेंब्रम, शिक्षक कुमार संजीव, अमित कुमार, रमेश प्रसाद साह, शैलेंद्र कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, सुधीर कुमार, रवींद्र कुमार सिंह, राखी कुमारी, रश्मि सिंह, कमरजबीं आदि ने अहम भूमिका निभायी. इस शिविर में आदर्श मध्य विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय राजबाड़ा, मध्य विद्यालय छाताकुरूम, प्रोन्नत मध्य विद्यालय बंगालगढ़, एनपीएस कुरावा, प्राथमिक विद्यालय बेलौनी, प्राथमिक विद्यालय मचवरिया आदि के बाल संसद को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन