अब चिरंजीव संभालेंगे मुक्ति निकेतन की बागडोर
फोटो है : फोटो संख्या 13 बीएएन 61 सचिव सीके सिंहप्रतिनिधि, कटोरियाक्षेत्र के कमजोर व गरीब लोगों के लिए समर्पित स्वयंसेवी संस्था मुक्ति निकेतन की बागडोर अब युवा नेत्र विशेषज्ञ चिरंजीव कुमार सिंह संभालेंगे. संस्था की गठित नई कमेटी ने उन्हें सर्वसम्मति से सचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी है. नयी कमेटी में संस्थापक सह संरक्षक […]
फोटो है : फोटो संख्या 13 बीएएन 61 सचिव सीके सिंहप्रतिनिधि, कटोरियाक्षेत्र के कमजोर व गरीब लोगों के लिए समर्पित स्वयंसेवी संस्था मुक्ति निकेतन की बागडोर अब युवा नेत्र विशेषज्ञ चिरंजीव कुमार सिंह संभालेंगे. संस्था की गठित नई कमेटी ने उन्हें सर्वसम्मति से सचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी है. नयी कमेटी में संस्थापक सह संरक्षक अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र, सचिव सीके सिंह, उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष मोहन प्रसाद पांडेय के अलावा अन्य सदस्य शामिल हैं. मुक्ति निकेतन के नये सचिव चिरंजीव कुमार सिंह संस्था के संस्थापक अनिरुद्ध प्रसाद सिंह के इकलौते पुत्र हैं. ज्ञात हो कि मुक्ति निकेतन संस्था की स्थापना 21 जनवरी 1985 ई को हुई थी. इसके बाद से ही संस्था सेवा, कल्याण व विकास तीन बिंदुओं पर काम करती आ रही है. नववर्ष 2015 की 21 जनवरी को संस्था अपना 30वां स्थापना दिवस समारोह मनायेगी. संस्था के नये सेक्रेटरी सीके सिंह ने कहा कि सेवा व समर्पण के संकल्प रथ को आगे खींचने के दायित्व का निर्वहन पूरी लगन, ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक करूंगा. मुक्ति निकेतन के संस्थापक सह संरक्षक एपी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि स्थापना काल के बाद से ही संस्था ने गांव-गांव में चेतना कैसे जागे, गांव के लोग एकता के सूत्र में कैसे बंधें, उन्हें रोजगार के अवसर कैसे मिले, किसानों का विकास कैसे हो, सूखी व बंजर धरती पर हरियाली कैसे आये, सभी जीवों को बराबर से जीने का हक कैसे मिले आदि जैसे ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष करते हुए मुक्ति निकेतन वर्ष दर वर्ष आगे बढ़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










