हाट में लूटपाट व मारपीट किये जाने की प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

धोरैया . थाना क्षेत्र के श्रीपाथर हाट में व्यवसायियों के साथ लूटपाट व मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत श्रीपाथर ग्राम निवासी मनोज भगत ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के ही अरविंद उर्फ छोटू मंडल व नागेश्वर मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया है. […]

विज्ञापन

धोरैया . थाना क्षेत्र के श्रीपाथर हाट में व्यवसायियों के साथ लूटपाट व मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत श्रीपाथर ग्राम निवासी मनोज भगत ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में गांव के ही अरविंद उर्फ छोटू मंडल व नागेश्वर मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया है. सूचक ने कहा है कि दस नवंबर को हाट में आरोपी आये व जबरन लूटपाट करते हुए मारपीट करने लगे. मना करने पर मेरे पुत्र राहुल भगत व मां श्यामवती देवी के साथ बुरी तरह से मारपीट की. हाट मालिक विमल कुमार सिंह व राहुल कुमार के साथ भी शिकायत करने पर अभियुक्तों ने मारपीट की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन