पंसस के पति पर जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन

-अज्ञात हमलावरों ने हथियार से लैस होकर गांव में चलायी गोलियांप्रतिनिधि, अमरपुर थाना क्षेत्र के गोरगामा पंचायत के कोठिया गांव में बुधवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने पंसस के पति व पुत्र पर गोली चला कर हत्या करने की कोशिश की. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के कोठिया गांव के पंसस सदस्य देवरानी देवी के […]

विज्ञापन

-अज्ञात हमलावरों ने हथियार से लैस होकर गांव में चलायी गोलियांप्रतिनिधि, अमरपुर थाना क्षेत्र के गोरगामा पंचायत के कोठिया गांव में बुधवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने पंसस के पति व पुत्र पर गोली चला कर हत्या करने की कोशिश की. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के कोठिया गांव के पंसस सदस्य देवरानी देवी के पति अभिमन्यु सिंह बुधवार को सुबह सोनपुर मैला के घोड़ा रेस में शामिल होकर घर के दरवाजे पर पीकअप से घोड़ा को उतार कर खूंटे में बांध कर वापस आ रहे थे. इसी वक्त अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. इसमें पंसस के पति के अलावे उनके पुत्र सौरभ कुमार बाल बाल बच गये. गांव के श्यामा कांत सिंह ने बताया कि लगभग पचीस लोगों की संख्या में राइफल, दो नाली बंदूक के अलावे मास्केट लेकर हमलावर गांव के सदानंद सिंह के घर में प्रवेश कर गाली गलौज कर जान से मार देने की धमकी देने लगे. उसके बाद स्कूल के समीप से ही इन लोगों द्वारा हवा में गोलियां फायर करते हुए गांव की ओर बढ़ गये. इसी दौरान गांव के अभिमन्यु सिंह व उनके पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया. अभिमन्यु सिंह ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान को घटना की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच करते हुए अज्ञात हमलावरों की गिफ्तारी के लिए छापेमारी की गयी. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि इस घटना की सारी पहलुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन