तीस पीस खैर की लकड़ी जब्त
कटोरिया . गुप्त सूचना के आधार पर कटोरिया वनपाल मो अब्दुल जब्बार ने मंगलवार को दर्वेपट्टी गांव से तीस पीस अवैध खैर की लकड़ी को जब्त किया है. उक्त सभी लकडि़यों को जंगल से काटने के बाद छिपा कर रखा गया था. वनपाल ने बताया कि खैर की उक्त लकडि़यों को काटने वालों का पता […]
कटोरिया . गुप्त सूचना के आधार पर कटोरिया वनपाल मो अब्दुल जब्बार ने मंगलवार को दर्वेपट्टी गांव से तीस पीस अवैध खैर की लकड़ी को जब्त किया है. उक्त सभी लकडि़यों को जंगल से काटने के बाद छिपा कर रखा गया था. वनपाल ने बताया कि खैर की उक्त लकडि़यों को काटने वालों का पता लगाया जा रहा है. दोषियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों को जेल भेजा जायेगा. जब्त लकडि़यों को रेंज ऑफिस में रखा गया है. वन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा की गयी इस कार्रवाई से खैर की लकड़ी काटने वाले गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










