शांतिपूर्ण पैक्स चुनाव के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी, आज हो चुनाव

Updated:
विज्ञापन

फोटो 11 बांका 1 : मतदान केंद्र पर जाने की तैयारी में पुलिस बल फोटो 11 बांका 2 : मतदान केंद्र पर जाते कर्मी फोटो 11 बांका 3 : वाहन को मतदान केंद्र के लिए रवाना करते निर्वाचन पदाधिकारी फोटो 11 बांका 4 : अपने केंद्र पर पहुंचने के लिए वाहन के इंतजार में पुलिस […]

विज्ञापन

फोटो 11 बांका 1 : मतदान केंद्र पर जाने की तैयारी में पुलिस बल फोटो 11 बांका 2 : मतदान केंद्र पर जाते कर्मी फोटो 11 बांका 3 : वाहन को मतदान केंद्र के लिए रवाना करते निर्वाचन पदाधिकारी फोटो 11 बांका 4 : अपने केंद्र पर पहुंचने के लिए वाहन के इंतजार में पुलिस बल – पदाधिकारी से लेकर पर्यवेक्षक दल पहुंचेंगे जांच में – प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्स पर लगाये गये पुलिस बल बांका . प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली है आज प्रखंड क्षेत्र के सभी पैक्स में चुनाव होना है. मालूम हो कि शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. साथ ही जिला पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक के साथ गश्ती दल पैक्स क्षेत्र में समय-समय पर जांच के लिए घूमते रहेंगे. वहीं प्रशासन द्वारा उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मंगलवार के देर शाम तक सभी पुलिस बल व मतदान कर्मी को पैक्स केंद्र पर लगा दिया गया है, जिसके द्वारा सुबह 7 बजे से ही मतदान कराया जायेगा. जिसके लिए सभी तैयारी पुरी कर ली गयी है. साथ ही किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी होने की सूचना पुलिस या निर्वाचन पदाधिकारी को देने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन