अद्वैत मिशन में डीइएलइडी प्रशिक्षण का शुभारंभ
फोटो 11 बांका 7 : अतिथि का स्वागत करते आचार्या बांका . मंदार विद्यापीठ अद्वैत मिशन ट्रेनिंग कॉलेज बौंसी में प्राचार्य सुजाता आचार्या की अध्यक्षता में सेवा पूर्व दो दिवसीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन 2014-16 शुभारंभ हुआ. मंगलवार को संस्थान के चेयरमेन आदित्यनाथ, प्राचार्य, आइडीपीएस, एके कर्ण, प्राचार्य रॉयल इंटरनेशल स्कूल, अरुणाचल प्रदेश हेनरी डेविड, […]
फोटो 11 बांका 7 : अतिथि का स्वागत करते आचार्या बांका . मंदार विद्यापीठ अद्वैत मिशन ट्रेनिंग कॉलेज बौंसी में प्राचार्य सुजाता आचार्या की अध्यक्षता में सेवा पूर्व दो दिवसीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन 2014-16 शुभारंभ हुआ. मंगलवार को संस्थान के चेयरमेन आदित्यनाथ, प्राचार्य, आइडीपीएस, एके कर्ण, प्राचार्य रॉयल इंटरनेशल स्कूल, अरुणाचल प्रदेश हेनरी डेविड, केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी कहलगांव के डा एनके मिश्रा, प्राचार्य माधवन मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन डा सुशांत कुमार पाठी के उपस्थिति में समारोह के तहत, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज हुआ. अनु कुमारी के स्वागत गान से कार्यक्रम शुरू हुआ. सभी ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया. साथ ही स्व आनंद शंकर माधवन के चित्र पर पुष्पांजलि दी. अवधेश कुमार दीक्षित ने प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा की पाठ्य चर्चा पर जानकारी दी. डा सुजाता आचार्या ने कहा कि इस क्षेत्र में एक युगांत कारी पाठ्यक्रम का शुभारंभ हो रहा है. प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में शिक्षक बनने वालों के लिए यह प्रशिक्षण संजीवनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










