सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

बांका:थाना क्षेत्र के देवदा गांव के समीप शनिवार को ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार दुधारी कल्याणपुर की महिला को प्रसव के लिए ऑटो से बांका सदर अस्पताल ला रहे थे. इसी बीच बांका से बेलहर की ओर जा रहे बांस से लदे ट्रैक्टर ने […]

विज्ञापन

बांका:थाना क्षेत्र के देवदा गांव के समीप शनिवार को ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार दुधारी कल्याणपुर की महिला को प्रसव के लिए ऑटो से बांका सदर अस्पताल ला रहे थे. इसी बीच बांका से बेलहर की ओर जा रहे बांस से लदे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी. घटना में ऑटो पर सवार कल्याणपुर निवासी नैना देवी के सीने में बांस धंस गया. बांस धंसने से महिला का एक हाथ पूरी तरह से अलग हो गया. महिला ऑटो से बीच सड़क पर गिर गयी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. ऑटो चालक घटना के बाद ऑटो को वहीं छोड़ कर भाग निकला.

स्थानीय लोग व ऑटो पर सवार लोगों ने मिल कर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर गाड़ी सहित चालक को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की पहचान दुमका जिला के लवरती निवासी शिवराम कुमार के रूप में की गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन