चांदन पुलिस ने स्कॉर्पियो से जब्त की 141 लीटर विदेशी शराब, तस्कर फरार

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 03 Jun 2026 12:44 PM

विज्ञापन

Banka News : चांदन-कटोरिया मुख्य सड़क पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली. स्कॉर्पियो वाहन से 141 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, सभी तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार.

विज्ञापन

चांदन (बांका) से अमरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. चांदन-कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग पर सुग्गासार जंगल के पास देवघर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो वाहन से कुल 141 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई. हालांकि पुलिस को देख तस्कर अंधेरे और जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि स्कॉर्पियो वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. एसआई रविकुमार एवं जिला सशस्त्र बलों के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. सुग्गासार मोड़ के जंगल के पास वाहन की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई.

पुलिस ने दर्ज करायी प्राथमिकी

पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो वाहन के मालिक और चालक अज्ञात हैं. जब्त वाहन के मालिक और अज्ञात चालक के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि तस्करों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच जारी है.

स्थानीय पुलिस की सतर्कता से मिली सफलता

चांदन पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर अभियान चलाकर अवैध शराब तस्करी में लगाई जा रही कड़ी रोकथाम की गई. इलाके में पुलिस सतर्कता से ऐसे अपराधों पर रोक लगाने में मदद मिली है. ग्रामीणों ने भी इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि इस तरह की कार्रवाई से कानून-व्यवस्था में सुधार आता है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन