लिफ्ट देकर यात्रियों के रुपये ठगने वाला गिरोह फिर सक्रिय

कटोरिया : कटोरिया बाजार क्षेत्र में बस से उतरे यात्रियों को लिफ्ट देने के बहाने रूपये ठगने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है. कोलकाता से घर लौट रहे दो मजदूरों कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत अमझर गांव के चुनचुन राय पिता सुशील राय एवं ढालो यादव पिता अयोधी यादव को गुरूवार की […]
कटोरिया : कटोरिया बाजार क्षेत्र में बस से उतरे यात्रियों को लिफ्ट देने के बहाने रूपये ठगने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है. कोलकाता से घर लौट रहे दो मजदूरों कटोरिया थाना क्षेत्र के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत अमझर गांव के चुनचुन राय पिता सुशील राय एवं ढालो यादव पिता अयोधी यादव को गुरूवार की सुबह शातिर ठगों की टोली ने अपना शिकार बनाया. दोनों से मजदूरी की कमाई के 19 हजार रूपये ठग कर सभी ठग नौ-दो ग्यारह हो गये. ठगों ने अपने षडयंत्र में फंसा कर चुनचुन के नौ हजार व ढालो यादव के दस हजार रूपये ठग लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




