छात्र का शव बरामद, मृतक की नानी का आरोप- स्कूल के शिक्षक एवं अन्य छात्रों ने की हत्या

Updated at : 20 Feb 2020 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
छात्र का शव बरामद, मृतक की नानी का आरोप- स्कूल के शिक्षक एवं अन्य छात्रों ने की हत्या

बांका:बिहारके बांका में अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर स्थित एक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र का शव भागलपुर जिला के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरपुर के गांव समीप संदिग्ध अवस्था में गुरुवार अहले सुबह मिला है. मृत बालक का नाम नीतीश कुमार है, जो रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरबा निवासी कैलाश प्रसाद सिंह का […]

विज्ञापन

बांका:बिहारके बांका में अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर स्थित एक स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र का शव भागलपुर जिला के नाथनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरपुर के गांव समीप संदिग्ध अवस्था में गुरुवार अहले सुबह मिला है. मृत बालक का नाम नीतीश कुमार है, जो रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरबा निवासी कैलाश प्रसाद सिंह का पुत्र है. वह विद्यालय के छात्रावास में ही रहकर पढ़ाई करता था.

प्राथमिकी दर्ज
शव मिलने के बाद परिजन का गुस्सा फूट गया और शव को लेकर राजपुर स्थित विद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंच गये. इसके बाद काफी हंगामा किया. सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने मामले को शांत कराया. परिजन ने अमरपुर थाना में विद्यालय के शिक्षक सहित अन्य छात्रों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

स्कूल के एक शिक्षक, अन्य छात्रों पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक बालक की नानी गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि सुबह करीब तीन बजे नूरपुर राजपूत टोला के आगे पांच व्यक्ति नीतीश कुमार को फेंक कर भाग गया. इस दरम्यान ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को खदेड़कर पकड़ लिया. जिसने अपना नाम भरत कुमार बताया और उसे मधुसूदनपुर थाना के हवाले कर दिया गया. जब उन्होंने अपने नाती को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी.

आरोप लगाया कि उनके नाती की हत्या स्कूल के शिक्षक मानस कुमार पाठक व अन्य छात्रों ने मिलकर कर दी है. हालांकि, हत्या या अन्य किसी कारणवश मौत हुई है, इस गत्थी में पुलिस भी उलझ चुकी है. मधुसूदनपुर थाना में गिरफ्तार भरत कुमार इसी विद्यालय के शिक्षक बताये जाते हैं.

पांच दिन पूर्व हुई थी छात्रकेदो गुटों में झड़प
मृतक के नानी का आरोप है कि 17 फरवरी को छात्र के दो गुटों में आपसी झड़प हो गयी थी. जिसकी शिकायत एसडीपीओ को भी की गयी थी. कहीं न कहीं इस रंजिश के तहत साजिश रचकर उनके नाती की हत्या की गयी है. छात्र के बीच हुई मारपीट घटना की जानकारी एसडीपीओ को दी गयी. एसपीओ के निर्देश पर सर्किल इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव भी जांच के लिए पहुंचे और छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया. कुछ लोगों का कहना है कि उस दिन नीतीश कुमार को चाकू मार दिया गया था और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था.

कहते हैं एसडीपीओ
बताया जाता है कि नीतीश कुमार अपने साथी छात्र मनीष कुमार के साथ 17 फरवरी को ही कंप्यूटर विषय की परीक्षा देने के लिए भागलपुर गया हुआ था. मनीष ने शिक्षक को फोन कर बताया कि नीतीश का एक्सिडेंट हो गया है. उसके बाद मायागंज में इलाज हुआ. इलाज के दौरान मौत हो गयी. बच्चे का पोस्टमार्टम हुआ. उसके बाद नानी शव लेकर थाना पहुंची, उसके बाद विद्यालय पहुंची. नानी का आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक व छात्रों ने मिलकर उनकी नाती की हत्या कर दी है. नानी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है. जो भी दोषी होंगे उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय की जायेगी. (डीसी श्रीवास्वत, एसडीपीओ, बांका)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन