दो अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बौंसी : आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में बौंसी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से शराब की बरामदगी की है. साथ ही इस मामले में तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. थाना क्षेत्र अंतर्गत सांझोतरी के समीप से बिना नंबर के हौंडा मोटरसाइकिल से 180 एमएल […]
बौंसी : आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में बौंसी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से शराब की बरामदगी की है. साथ ही इस मामले में तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. थाना क्षेत्र अंतर्गत सांझोतरी के समीप से बिना नंबर के हौंडा मोटरसाइकिल से 180 एमएल का 236 टेट्रा पैक बरामद किया गया है.
वहीं इस मामले में भागलपुर के सुल्तानगंज अंतर्गत राज गंगापुर गांव के दो शराब तस्कर अमित कुमार और कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि यह दोनों दुमका से शराब खरीदकर सुल्तानगंज में डिलीवरी देने जा रहे थे. वहीं दूसरे मामले में इसी थाना क्षेत्र के राजा पोखर के समीप से एक टाटा मेगा मैजिक पिकअप से 280 बोतल विदेशी शराबी बरामद की गयी. वाहन बिना नंबर का था,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










