नये ट्रैफिक नियम के तहत ओवर लोड वाहनों पर शुरू करें फाइन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बांका : डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स, ओवरलोडिंग, उत्पाद, नीलाम-पत्र व प्रमादी मिलर से संबंधित समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई. बैठक में मुख्य रुप से एसपी अरविंद कुमार गुप्ता मौजूद थे. नीलाम-पत्रवाद अन्तर्गत मिलरों एवं दोषी कर्मियों के विरूद्ध निर्गत वारंटों का क्रियान्वयन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए एसपी से […]
विज्ञापन
बांका : डीएम कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स, ओवरलोडिंग, उत्पाद, नीलाम-पत्र व प्रमादी मिलर से संबंधित समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई. बैठक में मुख्य रुप से एसपी अरविंद कुमार गुप्ता मौजूद थे. नीलाम-पत्रवाद अन्तर्गत मिलरों एवं दोषी कर्मियों के विरूद्ध निर्गत वारंटों का क्रियान्वयन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के लिए एसपी से अनुरोध किया गया.
साथ ही दोषी कर्मियों पर की गई विभागीय कार्रवाई का प्रतिवेदन जिला प्रबंधक को जमा करने के लिए निर्देश दिया गया. बैंक से संबंधित नीलाम-पत्रवादों में राशि की वसूली को लेकर सभी नीलाम-पत्र पदाधिकारियों को नियमित रूप से अभिलेखों की सुनवाई कर प्रगति प्रतिवेदन जमा करने को कहा गया.
ओवरलोडिंग को लेकर लगतार छापेमारी करते हुए नये ट्रैफिक नियम के तहत दंड शुल्क वसूलने का निर्देश दिया गया. शराब बंदी एवं मद्य निषेध समीक्षा के क्रम में डीएम ने शराब विनिष्टिकरण के लिए लंबित शराब सूची की मांग की. साथ ही मौजूद शराब का शीघ्र विनिष्टीकरण का निर्देश दिया गया.
चलंत चेकपोस्ट से लगाकर छापेमारी करने का निर्देश
डीएम ने भलजोर ,पंजवारा एवं दर्दमारा के अतिरिक्त सीमावर्ती वैकल्पिक मार्गों में चलंत चेक पोस्ट लागार सघन छापामारी करने का निर्देश दिया. माफिया, संग्रहणकर्ता के गोदामो को चिन्ह्ति कर कार्रवाई की बात कही. वाहनों,मकान, परिसर आदि के अधिहरण की समीक्षा की गई एवं निलाम योग्य 20 वाहनों की शीघ्र नीलामी कराने का निर्देश दिया गया. पूर्वती उत्पाद लाईसेंसी एवं शराब कारोबारियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने पर बल दिया गया.
खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैद्य खनन को लेकर रजौन थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर सहित अन्य स्थलों पर तटबंध काटकर टैªक्टर के आवागमन के लिए रास्ता बनाया गया है. इसे अविलंब बंद करना जरूरी है. मार्ग बंद करने के लिए पुलिस बल की सहायता की मांग की गयी. जिसपर पुलिस बल मुहैया कराने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










