ePaper

बिहार : बांका में चार लोगों की डूबने से मौत

Updated at : 09 Sep 2019 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बांका में चार लोगों की डूबने से मौत

बांका : बिहार में बांका जिले के रजौन और धोरिया थाना क्षेत्रों में रविवार की देर शाम अलग-अलग हादसों में तीन बच्चों सहित चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी. रजौन प्रखंड विकास पदाधिकारी गुरुदेव गुप्ता ने सोमवार को बताया कि सिकानपुर गांव निवासी अर्चना कुमारी (14) और स्वाति कुमारी (12) अपने गांव की […]

विज्ञापन

बांका : बिहार में बांका जिले के रजौन और धोरिया थाना क्षेत्रों में रविवार की देर शाम अलग-अलग हादसों में तीन बच्चों सहित चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी. रजौन प्रखंड विकास पदाधिकारी गुरुदेव गुप्ता ने सोमवार को बताया कि सिकानपुर गांव निवासी अर्चना कुमारी (14) और स्वाति कुमारी (12) अपने गांव की अन्य सहेलियों के साथ अजितनगर पहाड़ के नीचे स्थित पनघटा तालाब गयी थी, जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों की मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियां करमा पर्व को लेकर नहाने के लिये गयी थीं. गुप्ता ने बताया कि धोरिया थाना अंतर्गत वटसार गांव निवासी विक्रम कुमार (13) और रुपेश कुमार (22) की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि चारों शवों का जिला सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है. सभी मृतकों के परिजनों को सहायता राशि मुहैया करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन