बाजा बजाते समय करंट से युवक की मौत

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 06 Mar 2026 8:04 PM

विज्ञापन

बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के खोरीमोह गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गयी

विज्ञापन

बौंसी. बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के खोरीमोह गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मोती सिंह के रूप में है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. मृतक के भाई योगेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को वो रात मोती सिंह घर पर बाजा बजा रहा था. इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया. शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया. युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन