ePaper

गरीबी व कलह से परेशान होकर भी नहीं छोड़ा साथ, वृद्ध बीमार मां के लिए पुत्र बना श्रवण

Updated at : 08 Sep 2019 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
गरीबी व कलह से परेशान होकर भी नहीं छोड़ा साथ, वृद्ध बीमार मां के लिए पुत्र बना श्रवण

बांका:बिहारमें बांका केपंजवारामें बीते दो-तीन दिनों से बाजार वासियों को एक दृश्य बार-बार अपनी ओर खींच रहा है. अपनी पीठ पर लादे वृद्ध मां को रोजाना एक बेटा उसके इलाज के लिए पंजवारा अस्पताल लाता है और फिर उसी तरह उसे घर भी पहुंचाता है. सबलपुर पंचायत के एक गांव के विजय कुमार सिंह पिछले […]

विज्ञापन

बांका:बिहारमें बांका केपंजवारामें बीते दो-तीन दिनों से बाजार वासियों को एक दृश्य बार-बार अपनी ओर खींच रहा है. अपनी पीठ पर लादे वृद्ध मां को रोजाना एक बेटा उसके इलाज के लिए पंजवारा अस्पताल लाता है और फिर उसी तरह उसे घर भी पहुंचाता है.

सबलपुर पंचायत के एक गांव के विजय कुमार सिंह पिछले कुछ वर्षों से परिवारिक कलह से तंग आकर अपनी वृद्ध मां के संग पंजवारा में आसरा लिये हुए हैं. अपनी गरीबी और लाचारी से तंग आकर वह पूरी तरह से टूट चुके हैं, लेकिन अपनी बूढ़ी मां की खातिर वह कुछ भी कर सकते हैं. वे हर वक्त मां की सेवा में लगे रहते हैं. शनिवार को भी वे अपनी पीठ पर लाद कर मां को इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे. लोग अब उन्हें कलयुग का श्रवण कुमार के नाम से पुकारने लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन