नक्सल प्रभावित छह थानों सहित आठ को मिलेगा नया भवन

सुभाष वैद्य, बांका : नक्सल प्रभावित के छह सहित आठ थानाें को अपना नया भवन मिल जायेगा. जी हां, करीब 18 करोड़ की लागत से जी प्लस टू व थ्री भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है. निर्माण कार्य की जिम्मेदारी बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम को दी गयी है. नक्सल प्रभावित जिन थानों में भवन […]
सुभाष वैद्य, बांका : नक्सल प्रभावित के छह सहित आठ थानाें को अपना नया भवन मिल जायेगा. जी हां, करीब 18 करोड़ की लागत से जी प्लस टू व थ्री भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है. निर्माण कार्य की जिम्मेदारी बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम को दी गयी है. नक्सल प्रभावित जिन थानों में भवन का निर्माण होना है, उनमें शंभुगंज, सूइया, खेसर, बंधुवा कुरावा, धनकुंड व आनंदपुर शामिल हैं.
जबकि जिला मुख्यालय स्थित एससी एसटी व महिला थाना का भी एक साथ भवन का निर्माण कराया जायेगा. जानकारी के मुताबिक अब तक संबंधित थाना खपड़ैल या निजी मकान में पर चल रहा है. परंतु पुलिस विभाग ने पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया है. जानकारी के मुताबिक, एक महीने के अंदर डीपीआर तैयार कर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
निर्माण कार्य की निगरानी स्वयं एसपी करेंगे. यानि एसपी खुद गंभीरता पूर्वक सभी थानों को अपना भवन देने के पक्ष में काम कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक थाना निर्माण के लिए सीओ से प्रमाणित कराकर निर्माण विभाग को जमीन उपलब्ध करा दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




