मेला के दौरान कच्ची सड़क व मुख्य सड़क मार्ग पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
Updated at : 02 Jul 2019 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

कटोरिया : बांका के नये एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने श्रावणी मेला में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर पहली बार कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. उन्होंने एडिशनल एसपी सह बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ मदन कुमार आनंद के साथ दुम्मा (झारखंड बॉर्डर) से लेकर धौरी (मुंगेर जिला सीमा) तक कांवरिया पथ का […]
विज्ञापन
कटोरिया : बांका के नये एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने श्रावणी मेला में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर पहली बार कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. उन्होंने एडिशनल एसपी सह बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ मदन कुमार आनंद के साथ दुम्मा (झारखंड बॉर्डर) से लेकर धौरी (मुंगेर जिला सीमा) तक कांवरिया पथ का जायजा लिया. इस क्रम में एसपी एके गुप्ता ने श्रावणी मेला 2019 में सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति से संबंधित कई अहम बिंदुओं पर विचार विमर्श भी किया.
एसपी का काफिला दुम्मा स्थित बिहार-द्वार के अलावा गोडि़यारी, इनारावरण, जमुआ मोड़ स्थित दरभाषण नदी पुल, जिला नियंत्रण कक्ष स्थल, शिवलोक, जिलेबिया मोड़ व धौरी में भी रुका. कटोरिया-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर जमुआ मोड़ स्थित दरभाषण नदी पुल पर एसपी ने कांवरियों एवं वाहनों के साथ-साथ गुजरने की व्यवस्था की जानकारी भी ली.
कांवरिया पथ का निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान समूचे कांवरिया पथ एवं मुख्य सड़क मार्ग में भी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी. ताकि देश-विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालु भयमुक्त होकर पूरी श्रद्धा व भक्ति के साथ अपनी कांवर यात्रा को पूर्ण कर सकें. इस मौके पर कटोरिया थानाध्यक्ष राजेश कुमार, चांदन थानाध्यक्ष नीरज तिवारी, सूइया थानाध्यक्ष नसीम खां, बेलहर थानाध्यक्ष विनोद कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




